Posts

Showing posts with the label गॉड्स ऑन गार्डन

मावलिननॉंग या मौलिन्नोंग गांव- पूर्वी खासी हिल्स में एक खूबसूरत आकर्षण

Image
प्रकृति ने भारत को सभी प्राकृतिक संसाधनों से पोषित किया है। उन्होंने हम पर सभी प्रकार के मौसम, वनस्पतियों, जीवों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की वर्षा की है। प्रकृति ने भारत को चारो ओर से अपने सुन्दर आवरण से ढके हुए है। भारत का एक ऐसा ही राज्य है मेघालय जो प्रकृति सम्पदाओं से परिपूर्ण है। मेघालय भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर ब्रिटिश   अधिकारियों ने इसे भारत का 'पूर्व का स्काटलैण्ड' की संज्ञा दी है। खूबसूरत पहाड़ों, नदियों, झरनों और हरियाली से भरपूर, मेघालय राज्य भारत के पर्यटन स्थलों का एक केंद्र है। यहाँ पर वर्ष के बारहो महीने पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस राज्य कि खूबसूरती का दीदार करने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। शिलॉन्ग, चेरापूंजी, दाऊकी और मावसिनराम के अलावा मेघालय में एक और खूबसूरत और साफ-सुथरा गांव है, जिसका नाम मावलिननॉंग है। मावलिननॉंग गांव पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है। मावलिननोंग गांव भारत का ही नहीं अपितु एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है। ट्रेवल पत्रिका डिस्कवर इंडिया ने वर्ष