Posts

Showing posts from April, 2021

चित्रदुर्ग किला- कर्नाटक में एक अद्भुत वास्तुकला

Image
दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य कर्नाटक अपनी ऐतिहासिक विरासत और सभ्यता-संस्कृति के लिए जाना जाता है। आज मैं आपको एक ऐसी ही ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराऊंगा जो भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। यह ऐतिहासिक धरोहर कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्ग जिले में स्थित 'चित्रदुर्ग किला' है। वेदवती नदी के तट पर स्थित यह किला बहुत प्राचीन और धार्मिक है, इसका उल्लेख रामायण और महाभारत काल में भी मिलता है। कहा जाता है कि हिडिंब और उसकी बहन हिडिम्बा इसी जगह पर रहा करते थे। हिडिम्बा पांडु पुत्र भीम की पत्नी थी। हिडिम्बा के नाम पर बने इस किले में एक 'हिडिंबेश्वर मंदिर' है। जो इस किले का बहुत प्राचीन और शानदार मंदिर है। यह किला आज भी अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करते हुए बड़ी खूबसूरती और मजबूती के साथ खड़ा है। यह किला कई पहाड़ियों, नदियों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित एक पहाड़ी किला है। मनुस्मृति और महाभारत में एक किले में क्या व्यवस्था होनी चाहिए, इसका वर्णन इस प्रकार है- कोष, सेना, अस्त्र, शिल्पी, ब्राह्मण, वाहन, त्रिकोण, जलाशय अनाज, आदि को किले के अंदर रहने के लिए आवश्यक बताया गया है। चि