Posts

Showing posts with the label कर्नाटक पर्यटन

चित्रदुर्ग किला- कर्नाटक में एक अद्भुत वास्तुकला

Image
दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य कर्नाटक अपनी ऐतिहासिक विरासत और सभ्यता-संस्कृति के लिए जाना जाता है। आज मैं आपको एक ऐसी ही ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराऊंगा जो भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। यह ऐतिहासिक धरोहर कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्ग जिले में स्थित 'चित्रदुर्ग किला' है। वेदवती नदी के तट पर स्थित यह किला बहुत प्राचीन और धार्मिक है, इसका उल्लेख रामायण और महाभारत काल में भी मिलता है। कहा जाता है कि हिडिंब और उसकी बहन हिडिम्बा इसी जगह पर रहा करते थे। हिडिम्बा पांडु पुत्र भीम की पत्नी थी। हिडिम्बा के नाम पर बने इस किले में एक 'हिडिंबेश्वर मंदिर' है। जो इस किले का बहुत प्राचीन और शानदार मंदिर है। यह किला आज भी अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करते हुए बड़ी खूबसूरती और मजबूती के साथ खड़ा है। यह किला कई पहाड़ियों, नदियों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित एक पहाड़ी किला है। मनुस्मृति और महाभारत में एक किले में क्या व्यवस्था होनी चाहिए, इसका वर्णन इस प्रकार है- कोष, सेना, अस्त्र, शिल्पी, ब्राह्मण, वाहन, त्रिकोण, जलाशय अनाज, आदि को किले के अंदर रहने के लिए आवश्यक बताया गया है। चि

बैंगलोर की खूबसूरती बढ़ाने वाले स्थल

Image
जब बात बैंगलोर की हो तो सुनते ही यह बहुत ही मजेदार स्थलों का ध्यान करा देता है। भारत के सबसे मशहूर शहरों में से एक है यह खूबसूरत शहर जो बहुत सारे भव्य स्थलों का  दर्शन करता है। चाहें कोई साधारण यात्रा के लिए हो, ऐतिहासिक स्थलों या फिर हनीमून के लिए, बैंगलोर सभी तरह के जगहों का दृश्यावलोकन करवाता है। बहुत सारी खूबसूरत इमारतें, महल और उद्यान जो इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा रहे है, आप उन सबको बड़ी आसानी से घूम सकते हैं अगर आप शहर में है। और इनको घूमने के लिए बहुत सारी कार बुकिंग कंपनियां २४ घंटे सेवाओं में लगी हुई हैं। चाहें शहर के अंदर हों या फिर शहर के बाहर, आप कुछ ही समय में इन सबका आनंद ले सकते हैं। यहाँ शहर के लिए बहुत सी लोकल टैक्सी और शहर से बाहर के लिए कार बुकिंग बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली है। आप इन्टरनेट की सहायता से कुछ ही समय में एक अच्छी किराये की गाड़ी उचित किराये पर ले सकते हैं। आप रेलवे, एयरपोर्ट और होटल आने जाने के लिए भी गाड़ी किराये पर ले सकते हैं। यदि व्यापर के उद्देश्य से आप बैंगलोर में हैं तो आप बिज़नस यात्रा के उद्देश्य से ए सी वाली गाड़ी भी बुक कर सकते