Posts

Showing posts with the label इलाहाबाद में घूमने की जगहें

इलाहाबाद में घूमने की जगहें- टैक्सी से सिटी टूर प्लान करें

Image
संगम नगरी और कुम्भ नगरी के नाम से प्रसिद्ध इलाहबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक धार्मिक तीर्थ नगरी है। यह अपने वैभवशाली सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। भारतीय इतिहास में इस नगर का प्राचीनकाल से लेकर आधुनिक काल में एक पवित्र धार्मिक नगरी के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इतिहास के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ इस शहर के नाम में भी परिवर्तन होता रहा है। इलाहबाद का प्राचीन नाम 'प्रयाग' था। ऐसा कहा जाता है जब भगवान ब्रह्मा ने ने सृष्टि की रचना करने के पश्चात्,  इस धरती के लोगो के कल्याण हेतु प्रथम बार यज्ञ किया था। यह यज्ञ इलाहबाद में ही संपन्न हुआ था, इसलिए इस शहर का नाम प्रयाग पड़ा। इलाहबाद की पावन धरती के अधिष्ठाता देखकर मुग़ल बादशाह अकबर ने इस शहर का नाम बदलकर 'इलाहबास' या "ईश्वर का निवास" कर दिया, जो बाद में बदलकर 'इलाहाबाद' हो गया। मध्यकाल के बाद आधुनिक युग में इस शहर का नाम परिवर्तित कर के प्रयागराज कर दिया गया।  यहां की सभ्यता और संस्कृति इतनी शानदार है कि यहां के लोगों को बड़े सम्मान से संबोधित किया जाता है, 'अच्छा, आप इल