वाराणसी में घूमने के लिए कहाँ जाएँ ?

वाराणसी जो धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है, इसके पास ऐसे सैकड़ों भव्य दृश्य वाले जगह हैं जो दिल को छू सकते हैं। यह एक ऐसा स्थल है जो घाटों और मंदिरों के लिए सबसे ज्यादा  प्रसिद्ध है। तथा  भगवान शिव के नाम से मशहूर यह काशी नगरी, मंदिरों और घाटों के अलावा बहुत सारे अन्य भव्य दृश्यों का दर्शन कराती है जो दर्शनीय है। इनमे भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ, तुलसी दास जी का वह निवास स्थल जहाँ बैठ कर वह राम चरित मानस लिखा करते थे जो अब तुलसी मानस घाट और मंदिर है। ऐसे अनेकानेक जगह है जो मन को मोह सकते हैं। आइये ऐसे ही कुछ स्थलों पर एक झलक डालते हैं।    

1. घूमने के लिए धार्मिक स्थल: 


Image result for new vishwanath temple varanasi

जैसा की पहले ही जान चुके हैं की यह मंदिर और घाटों का शहर है। अतः एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक आपको इतने सारे घाट और मंदिर मिलेंगे की आप घूमते रह जायेंगे।  ये सब इस शहर के प्राण हैं जो इसकी सुंदरता और भव्यता के प्रतिक हैं। इस श्रेणी में अगर घाटों की बात करें तो दशश्वमेध घाट, हरिश्चंद्ब घाट, मणिकर्णिका घाट, तुलसी मानस घाट, शीतला घाट, गाय घाट, ललित घाट, मन मंदिर घाट, लाल घाट, जानकी घाट, अस्सी घाट और भी लगभग सैकड़ों घाट हैं। और इन घाटों के अलावां मंदिरों में काशी विश्वनाथ मंदिर ( पुराना & नया ), तुलसी मानस मंदिर, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, जैन मंदिर और बहुत से मंदिर हैं जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का काम करते हैं। इन सब दर्शनीय स्थलों के लिए आप आराम से एक किराये पर टैक्सी ले सकते हैं और हर जगह घूम सकते हैं। 

2. वाराणसी में कुछ ऐतिहासिक स्थल :

Related image

धार्मिक जगहों के बाद अब बारी आती है ऐतिहासिक स्टाहलों की। यह शहर प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक अनेक सम्राटों को देख चूका है चाहे वह मुग़ल सम्राट हो, मगध साम्राज्य के सम्राट हों या फिर अन्य; यह सबका गावाह है। वाराणसी के ऐतिहासिक स्थलों में, इस समय राम नगर किला को हम नहीं नकार सकते और सारनाथ तथा बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय को हम कैसे छोड़ सकते हैं। पुराणों में भी कई जगह इसका ज़िक्र आता है जो इसकी ऐतिहासिक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।  सारनाथ एक ऐसा जगह है जहाँ पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश अपने 5 शिष्यों को दिया था. और उसके बाद पुरे विश्व का भ्रमण किया था। इसके अलावां आप दशाश्वमेध घाट, चुनार का किला, कंपनी गार्डन, चेत सिंह घाट, और मन महल का भी एक चक्कर लगा सकते हैं।  

3. कुछ अन्य खूबसूरत जगह : 

Image result for varanasi best malls

ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के बाद अब बारी आती है कुछ ऐसे स्थान जो मौज मस्ती के लिए जा सकते हैं और इनके लिए यहाँ बहुत से पार्क, होटल, और माल हैं जो आपकी हर इच्छा को पूरा कर सकते हैं. अगर पार्क की बात करें तो नेहरू पार्क, संत रविदास स्मारक पार्क, मछोदरी पार्क, हिरन पार्क, और आनंद पार्क कुछ ज्यादा ही आकर्षक हो सकते हैं। दूसरी ओर, कंपनी गार्डन, मुंशी प्रेमचंद पार्क, शिवाजी नगर पार्क, शाहिद उद्यान और बुद्ध विहार भी किसी से कम नहीं हैं। शॉपिंग और एन्जॉय के लिए JHV मॉल, PDR मॉल, IP मॉल सिगरा, आईपी विजया मॉल, शपुरी मॉल, विनायक प्लाजा, और कुबेर परिसर भी जबरदस्त हैं। इनमे से कही भी घूमने के लिए वाराणसी में टैक्सी कर सकते हैं और मौज मस्ती कर सकते हैं।
                                                                                          By: - राज किशोर कन्नौजिया 

Comments

Popular posts from this blog

मणिकर्णिका घाट वाराणसी

बिहार का गौरव राजगीर में पर्यटन स्थल

अस्सी घाट बनारस